जयंती पर शिद्दत से याद किये गये शहीद जगदेव प्रसाद
जयंती पर शिद्दत से याद किये गये शहीद जगदेव प्रसाद
कटिहार शहर के शहीद जगदेव चौक, न्यू मार्केट कटिहार में सोमवार को शोषित और वंचितों के आवाज शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो ने कहा आज युवाओं को जगदेव प्रसाद जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा. नहीं तो उनका शहादत व्यर्थ चला जायेगा. महापौर ऊषा अग्रवाल ने कहा शहीद जगदेव बाबू शोषित और वंचितों के आवाज थे. आज वह मरकर भी अमर है. उनका शहादत बेकार नहीं जायेगी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा शहीद जगदेव बाबू बिहार के लेनिन के नाम से जाने जाते है. आज हम सब उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है. मौके पर सुरेंद्र सिंह, सतीश ठाकुर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लख्खी महतो, विंदेश्वर सिंह, सिंहेश्वर सिंह, सतेंद्र सिंह, दिलीप राय, राजू कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, सरयुग महतो, रामस्वरूप सिंह, टिंकू खान, बबलू कुशवाहा, पप्पू कुमार, छोटू चौहान आदि ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए