महाकाल सेना की बैठक में लिये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

महाकाल सेना की बैठक में लिये कई निर्णय

विज्ञापन

कटिहार आगामी रामनवमी की तैयारी को लेकर महाकाल सेना कटिहार की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. महाकाल सेना रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को हथियादियारा उरांव टोला जहां पर सनातनियों का मात्र 25 घर है. मंदिर का भूमि पूजन व मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ कर वहां से शोभायात्रा निकालने का प्रस्ताव है. वहां के सभी सनातनियों की यह प्रबल इच्छा है. उनके यहां भी पूजा पाठ के लिए एक मंदिर हो और और वह भी अपने भगवान को याद करते हुए अपने यहां से एक शोभायात्रा का आयोजन कर सके. चूंकि यहां के सभी सनातनी महाकाल सेना संगठन से 5 वर्षों से जुड़े हुए हैं. सभी ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ख्याल में रखते हुए महाकाल सेना के द्वारा इस बार हथियादियारा उरांव टोला से शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है. विभिन्न स्थानों पर बैठक की जा रही है. हसनगंज के रामपुर तथा दलन में एक बैठक का आयोजन किया तथा आगे भी यह बैठक का दौर निरंतर चलता रहेगा. ताकि शोभायात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सके. महाकाल सेना के शिवानंद ने बताया कि इस बार रामनवमी में हथियादियारा उरांव टोला के ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां एक मंदिर का भूमि पूजन सह निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है. शोभायात्रा निकालते हुए कटिहार शहर के मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी. इस शोभा यात्रा की मंजूरी चाहिए. शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा पर प्रशासन के दिशा निर्देश पर निकाली जा सके. महाकाल सेवा के दीपक उरांव, संजय खरवार, मनोहर कुमार, प्रसनजीत कुमार अन्य ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन