पति को छोड़कर फरार हुई महिला को प्रेमी ने छोड़ा
महिला के प्रेमी संग फरार होने के बाद पति ने कर ली थी दूसरी शादी, महिला को रखने से किया इंकार
पिछले दिनों कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक तीन बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. प्रेमी ने अपने प्रेमिका को पुनः गांव में लाकर छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की एक गांव में तीन बच्चे की मां को गांव के ही नजीर से प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से चल रहा था. इस मामले में कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई. पंचायत में दोनों प्रेमी युगल को काफी समझा बूझकर अलग रहने की बात कही तथा महिला को अपने पति के साथ रहने का पंचायत द्वारा कहा गया. पर 12 मार्च को अपने पति व तीन बच्चे को छोड़कर अपने प्रेमी संग महिला फरार हो गयी. फरार होने के बाद दोनों के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. खोजबीन के दौरान दोनों का कहीं कुछ पता नहीं लग पाया. इसी बीच महिला के पति ने दूसरी शादी भी रचा ली. और करीब डेढ़ महीने के बाद महिला को उसके प्रेमी नजीर ने गांव में लाकर छोड़ दिया और इसी बीच महिला को पता चला कि उनके पति दूसरी शादी रचा लिया है. वह अपने पति के घर भी गयी. पर उसके पति अपने घर में रखने से इनकार कर गये. उसके बाद महिला अपने प्रेमी के घर में ही रहने का दबाव बना डाली. प्रेमी नजीर घर से फरार बताया जा रहा है. जबकि मामले को लेकर गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा. हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना पाकर कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तह-तक जाने को लेकर मामले की जांच की. दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया गया. इधर महिला अपने प्रेमी के घर पर डेरा डाल उनके घर में ही रह रही है. महिला का कहना है कि अगर उनके प्रेमी उन्हें अपने घर में शरण नहीं देते हैं तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगी. उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्यायालय से इंसाफ जरूर मिलेगा. गांव में महिला द्वारा अपने पति व प्रेमिका के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा की चर्चा गांव ग्राम में दिनभर होती रही.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए