किशोर ने आम के पेड़ से लटकर दी जान, परिवार में मातम

Updated:
विज्ञापन

मानसिक रुप से कमजोर था किशोर, परिवार में मातम

विज्ञापन

अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तांती टोला गांव के समीप कब्रिस्तान में शनिवार को आम बगीचा में एक 16 वर्षीय किशोर का शव आम के पेड़ से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है. परिजनों ने बताया कि सचिन तांती का पुत्र सुबोजित कुमार का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. उसने आत्महत्या कर लिया है. मृतक सुबोजित कुमार की मां रूमा देवी ने बताया कि मेरा बेटा शुक्रवार की रात में घर पर नहीं था. सुबह में पता चला कि गांव के बगल में अवस्थित कब्रिस्तान के आम बगीचा के एक आम के पेड़ में फांसी लगाकर वह आत्महत्या कर लिया है. उन्होंने बताया कि जब मैं अपने परिजनों के साथ गयी तो देखा कि मेरा बेटा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अमदाबाद पुलिस को सूचना दी गई थी. मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या लग रहा है. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जायेगा. मृतक के परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन