राज्यस्तरीय खेल महोत्सव उमंग में वालीबॉल में केईसी ने मारी बाजी

राज्यस्तरीय खेल महोत्सव उमंग में वालीबॉल में केईसी ने मारी बाजी
– बांका इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को हराकर विजेता के खिताब पर जमाया कब्जा कटिहार बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिक व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में सात से बारह फरवरी तक आयोजित किया गया. जिसमें कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरबिंद प्रसाद ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाड़ियों एवं फैकल्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे. खासकर बालिका बालीबॉल टीम के खिलाड़ियाें ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए बांका इंजीनियरिंग कॉलेज की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे. अन्य उपलब्धियों में ब्यॉज बैडमिंटन में कटिहार की टीम उपविजेता, एक सौ मीटर रेस में द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनिधि ने प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रही. एक सौ मीटर की रेस में बालिका वर्ग में प्रथम वर्ष की आंचल उपविजेता रही. एक सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़ में कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने विजेता बनने में सफल रही. सुनिधि, आंचल, सानिया और प्रत्याशा दूसरे विधा में अपनी बेहतर प्रदर्शन के साथ कॉलेज को पदक दिलाने में सफल रही. कॉलेज के बालिका वर्ग के उम्मदा प्रदर्शन से शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ छात्र- छात्राओं में उत्साह का माहौल है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी, डॉ अरबिंद प्रसाद, डॉ राम कुमार, डॉ धर्मवीर कुमार, डॉ जयंत कुमार समेत अन्य ने छात्र व छात्राओं का हौसलाफजाई करते हुए भविष्य में और बेहतर करने की कामना की. इस मौके पर शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




