प्रखंड मुख्यालय के समीप चल रहे सभी दुकान को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश
सभी दुकान को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश
फलका जिला पदाधिकारी के निर्देश पर फलका प्रखंड मुख्यालय के समीप बिहार सरकार की जमीन पर चल रहे सभी दुकानों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. फलका बीडीओ अमर कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने सभी दुकान संचालक को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. मामले में बीडीओ अमर कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश मिला है कि प्रखंड मुख्यालय के सामने बिहार सरकार की जमीन जो दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. उसे खाली कराने का निर्देश दिया गया है. डीएम के निर्देश के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के सामने वाले सभी दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर खाली करने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि अगर स्वयं दुकानदार अगर प्रखंड मुख्यालय के आगे वाली बिहार सरकार की जमीन को खाली नहीं करते हैं तो विभाग के द्वारा खाली कराया जायेगा. उसमें खर्च हुए राशि उक्त दुकानदार को देना पड़ेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए