सड़क मरम्मत के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

विज्ञापन

भारीडीह मुख्य सड़क जर्जर व क्षतिग्रस्त, शिव मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालु को परेशानी हसनगंज हसनगंज से भारीडीह, द्वाशय होते हुए सन्हौली जाने वाली मुख्य सड़क लगभग पांच किलोमीटर भारीडीह गांव तक काफी जर्जर व क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवाजाही दौरान काफी परेशानी हो रही है. सड़क किनारे से टुटकर धंसने लगी है. जिससे रात के अंधेरे में लोग दुर्घटना के शिकार हो जाया करते हैं. दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए यह एकमात्र सड़क है. महाशिवरात्रि के मौके पर देश व विदेश से लोग यहां जलाभिषेक सहित मुंडन संस्कार को लेकर पहुंचते हैं. लगातार सड़क की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है. विभाग सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. मंदिर के समीप बना पुल भी जर्जर अवस्था में है. महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों को नंगे पांव चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तलामा सोरेन, सीमा सोरेन, बबलू कुमार, रमण कुमार, सिकंदर कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि महाशिवरात्रि से पूर्व सड़क की समुचित मरम्मत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाय. पूर्व में दो बार सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़क जल्द ही पुनः जर्जर हो गई.इस मार्ग से प्रतिदिन छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है, फिर भी विभाग की चुप्पी लोगों में नाराजगी व आक्रोश का कारण बनी हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन