हरलगा मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

हरलगा मजार शरीफ में दावत ए इफ्तार का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत के हरलगा में हजरत सैयद महमूद शाह उर्फ बुढ़ा पीर मजार शरीफ के प्रांगण में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद दावत ए इफ्तार में शरीक होकर दुआ ए खैर की. कमेटी के नकीब आलम, सबीह असगर, तकी असगर, अयाज, नवैद, राजू सहित ग्रामीणों ने इफ्तार के आयोजन में सहयोग किया. इस अवसर पर इफ्तार के बाद मगरीब की नमाज अदा करने के बाद मजार शरीफ में चादर पोशी के बाद फातेहा खानी की गयी. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं उसकी दुआ कबूल होती है. बुढा पीर मजार में विशेष कर रमजानुल मुबारक के मौके पर प्रत्येक शुक्रवार को अकीदतमंदों उपस्थित होकर फातेहा खानी करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन