पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, मारपीट कर प्रेमी को किया पुलिस के सुपुर्द

Updated:
विज्ञापन

पति ने लगाया आरोप उसकी पत्नी का चल रहा था अफेयर

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कदमपुर में एक पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए पत्नी को उसके आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़कर उसे नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पति द्वारा पत्नी पर लगाये गये आरोप के अनुसार यह लव ट्रायंगल है. वसमें पति के घर से निकलने के बाद पत्नी ने अपने आशिक को घर बुला लिया. आशिक और पत्नी दोनों कमरे में थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर अचानक पति घर आ गया. पति ने पत्नी और उसके आशिक को रंगे हाथ पकड़ लिया. आशिक को बांधकर की गयी पिटाई, सौंपा पुलिस को नगर थाना क्षेत्र के कदमपुर मोहल्ले के इम्तियाज काम पर गया था. पति का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी ने अपने रामपाड़ा के आशिक शाहबाज को घर बुला लिया. शाहबाज को इम्तियाज के घर जाते देख स्थानीय लोग ने इसकी सूचना इम्तियाज को दी. इस बात की जानकारी मिलते हीं लेकिन इम्तियाज घर आया. जब वह अपने बेडरूम में गया तो देखा कि उसकी पत्नी असहज तरीके से अपने प्रेमी के साथ है. दोनों को गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या था, पहले तो इम्तियाज ने दोनों को लप्पर थप्पड़ लगाया, फिर शाहनवाज को रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बंद कर दिया. चीखने चिल्लाने से आसपास के लोग भी पहुंच गये. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शाहनवाज को कस्टडी में ले लिया. इस संदर्भ में प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि वादी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबकि महिला इस बात को सिरे से नकार दिया, कहा युवक साड़ी बेचने का करता था काम. वह उसे सारी खरीद रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन