गृहरक्षक मांगों को लेकर 27 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
गृहरक्षक मांगों को लेकर 27 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन

गृहरक्षक मांगों को लेकर 27 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन

कटिहार बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गृहरक्षकों की बैठक रविवार को गृहरक्षक ट्रेनिंग सेंटर मैदान आईटीआई के पास हुई़ आगामी प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा, राज्य के गृहरक्षकों का 21 सूत्री मांगो के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन एक बार फिर से करेंगे़ अध्यक्ष व सचिव सुभाष कुमार मंडल ने कहा, गृहरक्षकों ने बार-बार प्रदर्शन किया है. लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है. 21 सूत्री मांगों को लेकर 27 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया जायेगा. आक्रोश मार्च होमगार्ड प्रशिक्षण शिवर से निकालकर मिरचाईबाडी होकर अम्बेदकर चौक होते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. 28 जनवरी को होमगार्ड प्रशिक्षण शिवर से रैली प्रदर्शन एवं थाली बजाते हुए अम्बेदकर चौक से जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष थाली पीटकर प्रदर्शन करेंगे़ 29 जनवरी को संध्या मशाल जुलूस महेश्वरी एकेडमी से होते हुए न्यू मार्केट, बाटा चौक, मंगल बाजार होते हुए शहीद चौक पर मशाल जुलूस प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन