सामाजिक समरसता भाईचारे व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है होली

सामाजिक समरसता भाईचारे व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है होली
– अभाविप के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन समारोह कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई द्वारा प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. आपसी सौहार्द, एकता तथा सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया. होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद बढ़ता है. महाविद्यालय का वातावरण और अधिक सौहार्दपूर्ण बनता है. परिषद सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है. कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली मिलन और आपसी शुभकामनाओं के साथ हर्षोल्लास के माहौल में हुआ. मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, आशीष झा, विनय कुमार पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नीरज श्रीवास्तव, सत्यम कुमार, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, अमित गुप्ता, मोनू यादव, विशाल सिंह, हैदर, ध्रुव झा, जय कुमार, सचिन कुमार, अभिनव कुमार, जितेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










