मेगा हेल्थ कैंप में एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस की जांच की

मेगा हेल्थ कैंप में एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस की जांच की
कटिहार बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना व जिला एड्स कार्यक्रम इकाई, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नगर निगम परिसर में शनिवार को एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया. उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल ने फीता काटकर किया. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार पाण्डेय, एड्स नियंत्रण पदाधिकारी अशरफ रिजवी, टेक्निकल एक्सपर्ट अजय कुमार वर्णवाल, एड्स नियंत्रण इकाई के डीपीएम शोनिक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे. हेल्थ कैंप में एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस, सिफिलिस, बीपी एवं शुगर की जांच की गयी. यौन संचारित रोगों के प्रति विशेष जागरूकता प्रदान की गयी. जिन व्यक्तियों में किसी भी प्रकार की बीमारी पायी गयी. उन्हें निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया. सम्पूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक के तहत जोख़िम पूर्ण व्यवहार वाले व्यक्तियों को व्यवहार परिवर्तन परामर्श, रोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ना एवं समेकित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया. शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति, फिजिशियन डॉ सरफराज, एएनएम डोली आनंद, सनी कुमार सिंह, अश्वनी कुमार झा, मिथिलेश कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार, केसर सहाबी, रूबी कुमारी, मिराज, मीनू कुमारी, नीतू कुमारी, अशोक कुमार, जितेंद्र महाराज, अरुण कुमार झा, सनी कुमार पोद्दार, विक्की कुमार, राम निरीक्षण दुबे, प्रभाकर लाल दास, नवीन कुमार सेन आदि ने अपनी भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










