हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर वार्ड संख्या एक टीवी टावर के समीप स्थित मैदान में महानंदा उपनगर द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र मंडल की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. सम्मेलन के दौरान मंचासीन मुख्य वक्ता संघ चालक गोविंद शर्मा, बालाजी मिश्रा, सुमन झा, अनीश सिंह, जगदीश प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने भारत की प्राचीन हिंदू सभ्यता व संस्कृति की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदियों से विश्व को एकता, समरसता और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है. शताब्दी वर्ष को संगठन के विस्तार व समाज को संस्कारित करने के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में स्मृति ईरानी, अदिति राज, नेहा कुमारी, सागर शिवम, अजय कुमार, राजवीर, आशीष कुमार, श्रीमन सहित अन्य बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत और संगीत की मनमोहन प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन