स्नातक पार्ट थर्ड, पार्ट वन विशेष 2024 परीक्षा आज से

Updated at : 20 May 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

चार अंगीभूत व पांच संबद्ध कॉलेजों के छात्र छह केंद्र पर देंगे परीक्षा

विज्ञापन

स्नातक पार्ट वन 2024 विशेष परीक्षा, पार्ट थर्ड 2024 की परीक्षा 21 मई से होगी. इसको लेकर पीयू परीक्षा विभाग ने जहां तैयारी पूरी कर लिये जाने की बात कही जा रही है. दूसरी ओर पार्ट वन स्पेशल परीक्षा को लेकर एमजेएम महिला कॉलेज में रौलसीट नहीं भेजे जाने के कारण कॉलेज प्रशासन पेशोपेश की स्थिति में है. कटिहार जिले में छह केन्द्रों पर पांच सम्बंध व चार अंगीभूत महाविद्यालय के परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे. पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ एके पांडेय ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक एवं दूसरी पाली दो बजे से सायं पांच बजे तक होगी. ऑनर्स विषय की परीक्षा 21 से 25 मई तक संचालित होगी. जबिक सब्सिडयरी विषयों की परीक्षा 26 मई से पांच जून तक होगी. पार्ट वन विशेष परीक्षा 2024 के लिए चार ग्रुप बनाकर 29 विषयों को बांटकर रूटींग जारी किया गया है. जिले के छह केंद्रों में डीएस कॉलेज में एमजेएम महिला कॉलेज के छात्राओं के लिए केंद्र बनाया गया है. केबी झा कॉलेज केंद्र पर डीएस कॉलेज एवं बीएम कॉलेज बरारी के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. एमजेएम महिला कॉलेज एसआरसीडी कॉलेज, एसआरसीडी कॉलेज में आरडीएस कॉलेज सालमारी एवं आरवाई कॉलेज मनिहारी के छात्र-छात्राओं के लिए केन्द्र बनाया गया है. सीमांचल बीएड कॉलेज में केबी झा कॉलेज एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी केंद्र पर बीडी कॉलेज बारसोई एवं बलरामपुर काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र बनाये गये हैं.

एक साथ तीन परीक्षाओं के होने से आ रही है परेशानी

एमजेएम महिला काॅलेज के प्राचार्य डॉ दीपाली मंडल ने बताया कि एक साथ तीन परीक्षाओं संचालन को लेकर परेशानी बनी हुई है. पार्ट थर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. पार्ट वन विशेष परीक्षा को लेकर विवि की ओर से छात्रों का रौलसीट अब तक नहीं भेजे जाने के कारण ऊहापोह की स्थिति है. साथ ही इंटरमीडिएट बारहवीं की मासिक परीक्षा 21 मई से लिए जाने के आदेश के बाद से परेशानी और बढ़ गयी है. उन्होंने बताया कि बारहवीं मासिक परीक्षा को लेकर डीईओ से हो रही परेशानी से अवगत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन