सरकार अग्निपीड़ित को 20 लाख क्षतिपूर्ति दें, महबूब आलम

Updated:
विज्ञापन

सरकार अग्निपीड़ित को 20 लाख क्षतिपूर्ति दें, महबूब आलम

विज्ञापन

कुरसेला पूर्व विधायक महबूब आलम ने बुधवार को कुरसेला हाट पहुंच कर आग प्रभावित दुकानदारों का हाल जाना. हाट के जले दुकानों का जायजा लेकर आग से दुकानदारों का बड़ी क्षति बताया. पूर्व विधायक ने पत्रकारो को बताया कि दल के टीम ने मिलकर हाट के आग से प्रभावित दुकानों का जायजा लिया है. आग से दुकानदारों की व्यापक क्षति हुई है. जिला पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर दुकानदारों को आर्थिक सहायता के तौर पर दो लाख से लेकर बीस लाख तक क्षतिपूर्ति देने की मांग करेंगे. कर्ज लेकर दुकान चला रहे थे. कर्ज का रुपया हम दुकानदार कहां से चुकायेंगे. भरोसे आश्वासन से क्या होगा. हम दुकानदारों को तत्काल सहायता की जरूर है. पूर्व विधायक के साथ पूर्व विधायक महानंद सिंह, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य संतोष शरण, पुनीत पाठक आदि साथ थे. समाचार पत्रों के माध्यम से कुरसेला हाट में दुकानदारो की दुकानें जलने की जानकारी मिली थी. उस जानकारी पर दल के टीम के साथ स्थिति का मुआयना करने पहुंचे है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन