एफपीओ से छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति कर सकते मजबूत

Updated:
विज्ञापन
एफपीओ से छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति कर सकते मजबूत

एफपीओ से छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति कर सकते मजबूत

विज्ञापन

एफपीओ के कार्यकलापों से रूबरू हुए सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कटिहार राष्ट्रीय प्रवास योजना अंतर्गत सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रसाद ने द रेलवे मेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की कार्य परियोजनाओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए समिति में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं से अवगत हुए. मखाना क्षेत्र में कार्य कर रहे फॉक्सनट ग्लोबल कंपनी और उनसे जुड़े विभिन्न उत्पादों व किसान उत्पादक संगठन की कार्यशैली की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्हें बताया कि हम छोटे किसानों को एकजुट करके एफपीओ के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकने का सफल प्रयास कर सकते है. सरकार की ओर से योजना संचालित की जा रही है. सहकार भारती के जिला महामंत्री सह अधिवक्ता सुमित वर्मा के आवास पर एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. शामिल संगठन के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रसाद ने करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सहकारिता का लाभ पहुंचाने का आह्वान सदस्यों से किया. सहकार भारती के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश, पूर्णिया विभाग के विभाग प्रमुख गौरव सिंहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री सुमित वर्मा, अमित सिंह, गोलू कुमार, अक्षय, मोंटी, धीरज, पंकज, विवेक, विक्की, दक्षिणी भंडारतल व जंगलाटाल एफपीओ प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन