सड़क घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ के जुराबगंज के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ के जुराबगंज के समीप दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में दोनों बाइक चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी कोढ़ा पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात्रि करीब 9:15 बजे थाना क्षेत्र के जुराबगंज के समीप नेशनल हाईवे पर 31 पथ पर दो बाइक के आमने-सामने की भिडंत हो गयी. जिसमें दोनों बाइक चालक समेत चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी को कोढ़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के सहयोग से इलाज के लिए कोढ़ा अस्पताल लाया गया. जख्मी में शाहबाज उम्र 25 वर्ष एवं दिलबर हुसैन दोनों ग्राम मूसापुर निवासी बताया जाता है. जबकि दो लोगों की पहचान अचेत अवस्था में होने के कारण नहीं हो पाई है. सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया. मामले में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल दोनों बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके है. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि दो जख्मी की पहचान नहीं हो पाई है. दोनों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. पहचान होते ही दोनों जख्मी के परिजनों को सूचना दे दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन