खैनी नहीं देने पर कनपट्टी पर सटा दिया कट्टा
ग्रामीणों ने कट्टा के साथ युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
फलका. फलका थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर दियरा गांव में महज खैनी मांगने पर खैनी नहीं देने पर एक सनकी युवक ने एक व्यक्ति को कमर से निकाल कर कनपट्टी में कट्टा सटा दिया. हालांकि ग्रामीणों ने सनकी युवक को कट्टा के साथ पकड़कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मामले में आरोपित के विरुद्ध गोबिंदपुर दियरा गांव निवासी राकेश मंडल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार की रात्रि मैं खाना खाकर अपना घर के आगे घूम रहा था. इस दौरान मेरे गांव का जयकृष्ण कुमार मंडल अपना घर की ओर से आया और खैनी मांगने लगा. जब खैनी देने से मना किया तो आरोपित गाली गलौज करने लगा. जब गाली देने से मना किया तो आरोपित ने अपने कमर से कट्टा निकाल कर सटा दिया तथा जान बचाने के लिए मैंने आरोपित के हाथ पर मारा. जिससे हथियार आरोपित के हाथ से छूट कर दूर गिर गया. हल्ला गुल्ला सुनकर मेरा भाई बिनोद मंडल एवं बहन बेबी देवी दौड़कर आयी और जयकृष्ण मंडल को पकड़ने का प्रयास करने लगी. तभी आरोपित ने हथियार के बट से सर पर मारकर भाई को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसके बाद ग्रामीण पहुंचे तथा जयकृष्ण मंडल को पकड़ कर पुलिस को सूचना दिये. जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को देसी कट्टा समेत मौके पर पहुंचे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. कहते हैं थानाध्यक्ष
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए