हसनगंज में होली को लेकर निकाली फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

हसनगंज में होली को लेकर निकाली फ्लैग मार्च

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक स्तर पर थानाध्यक्ष निक्की की अगवाई में फ्लैग मार्च निकाला. प्रशासन ने आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. थाना के पदाधिकारी सहित पुलिस जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे. यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर हसनगंज बाजार, सेंट्रल चौक सहित विभिन्न टोले मोहल्ले व चौक चौराहे होते हुए गुजरी. अधिकारियों ने जगह-जगह रुककर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को संवाद दिया उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया की होली के दौरान जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जायेगी. त्यौहार के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जायेगी. गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. आमलोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें. प्रशासनिक अधिकारियों ने जोड़ दिया की होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है. सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं और क्षेत्र को शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और शांतिपूर्ण होली मनाने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन