कमलपुर गोली कांड में प्राथमिक दर्ज, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कमलपुर गोली कांड में प्राथमिक दर्ज, गिरफ्तार

कमलपुर गोली कांड में प्राथमिक दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में शुक्रवार की शाम अपराधी ने एक एक युवक को गोली मार दी थी. मामले में युवक के परिजन के नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने बताया कि घायल कोनेन का पटना में इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक हालत गंभीर बताया जा रहा है. दूसरी ओर आजमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी मुसगर अली पिता स्व हैदर आलम, दनिहां निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी मुसगर अली के गिरफ्तार होते ही क्षेत्र के लोगों ने कहा जैसे अपराधी को आजमनगर पुलिस ने ढूंढ कर निकाला है. वैसे ही शराब, स्मैक, गांजा एवं ब्राउन शुगर जैसे नशीली पदार्थों के विक्रेताओं का साम्राज्य को उखाड़ कर फेकेंगे. तभी क्षेत्र में शांति बहाल हो पायेगी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि घायल युवक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आजमनगर थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज करते हुए उक्त गोली कांड के मुख्य आरोपित स्व हैदर आलम के लग-भग 20 वर्षीय पुत्र मुसगर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन