ePaper

कोढ़ा में मूल्य से अधिक कीमत पर मिल रहा किसानों को मक्का बीज

Updated at : 11 Nov 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

दुकानदाराें पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

कोढ़ा. रबी फसल बुआई सीजन की शुरुआत होते ही जहां डीएपी खाद की किल्लत उत्पन्न हो गयी है. जिस कारण किसान महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर है. बाजार में उर्वरक के दुकानदारों के द्वारा ब्रांडेड कंपनी के मक्का बीज मूल्य से अधिक कीमत पर भी बेच रहे हैं. किसानों ने बताया कि डीएपी खाद तो महंगा था ही अब हम लोगों को रबी फसल बुआई करने के लिए ब्रांडेड कंपनी के मक्का बीज भी मूल्य से अधिक कीमत में खरीदना पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के मक्का बीज की कालाबाजारी शुरू हो गई है. साथ ही नकली बीजों का भी बिक्री बाजारों में बेरोकटोक चल रही है. किसानों ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी बीजों के मूल्य निर्धारित है. लेकिन इस मूल्य पर बीज बाजार में उपलब्ध नहीं हो रहा है. जिस कारण किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है. एक दुकानदार ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मक्का बीज, डीएपी खाद व बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है. अगर मिल भी रहा है तो मूल्य से अधिक कीमत पर मिल रहा है. जिस कारण हमलोग महंगे कीमत पर बेच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन