आने वाले समय में आधार जैसी प्रमाण होगा फार्मर रजिस्ट्री, डीएम

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Feb 2026 7:36 PM

विज्ञापन

आने वाले समय में आधार जैसी प्रमाण होगा फार्मर रजिस्ट्री, डीएम

विज्ञापन

डीएम ने अमदाबाद पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों का लिया जायजा अमदाबाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को अमदाबाद प्रखंड में ई-किसान भवन में हो रहे फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. फार्मर रजिस्ट्री में आने वाली समस्याओं को लेकर कर्मियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कई दिशा निर्देश दिया. ससमय पर फार्मर रजिस्ट्री करने से संबंधित दिशा निर्देश दिया. डीएम ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की. दिशा निर्देश दिये. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जिला में मिशन मोड में कर चल रहा है. सभी पंचायत में दो कैंप लगाया जा रहा है. चलंत टीम किसानों के घर-घर जाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रही है. रविवार को कई फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जायजा लिया. उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें. आने वाले समय में आधार जैसे ही फार्मर रजिस्ट्री भी प्रमाण होगा. सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही है. फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर सभी सुविधाएं दिया जायेगा. कई किसानों का नाम एवं आधार मैच नहीं करने पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिनके पूर्वजों के नाम का जमीन है. उन्हें सहमति के आधार पर अपने नाम से म्यूटेशन कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में कटिहार जिला का बेहतर स्थिति है. 50% का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें 49% फार्मर रजिस्ट्री हो चुका है. जितने भी पीएम किसान के लाभुक हैं. सभी का फार्मर रजिस्ट्री किया जाना है. मौके पर दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह ने भोलामारी गांव के समीप महानंदा बांध में कुछ रैयासतों की जमीन को लेकर महानंदा बांध पर पक्कीकरण का निर्माण नहीं होने से संबंधित बात रखें. इस पर जिला अधिकारी ने शीघ्र ही उस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, कटिहार सदर एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीपीआरओ फरीद अहमद, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, नगर पंचायत अहमदाबाद के मुख्य पार्षद बबलू मंडल दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारीख अनवर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन