खोईछां भर हंसवाहिनी मां सरस्वती को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
खोईछां भर हंसवाहिनी मां सरस्वती को दी विदाई

खोईछां भर हंसवाहिनी मां सरस्वती को दी विदाई

विज्ञापन

कटिहार शहर के अधिकांश पूजा पंडालों से हंसवाहिनी मां सरस्वती की प्रतिमा की विदाई महिलाओं द्वारा खोईंछा भर व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर की गयी. महिलाओं ने मां सरस्वती को सिंदूर भी लगाया. हवन किया गया. तब जाकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया. प्रशासन की सख्ती के बाद भी गाजे बाजे व आतिशबाजी कर माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया. कई जगहों पर अब भी माता सरस्वती प्रतिमा स्थापित हैं. इन जगहों पर सोमवार को मूर्ति विसर्जन करने की तैयारी की गयी है. केबी झा काॅलेज में एनएसयूआई की ओर से पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. डीएस कॉलेज में वेलफेयर हॉस्टल में हंसवाहिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी. शनिवार की रात कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं रतजगा कर विद्या की अधिष्ठात्री माता सरस्वती की पूजा अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन