उत्पाद पुलिस ने 1831 लीटर शराब को किया नष्ट

उत्पाद पुलिस ने 1831 लीटर शराब को किया नष्ट
कटिहार मुख्यालय के निर्देश एवं समाहर्ता के आदेश पर बुधवार को उत्पाद विभाग परिसर में अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता में उत्पाद पुलिस ने जब्त 1831 लीटर शराब को नष्ट किया. पटना मुख्यालय के निर्देश पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीना के आदेश पर कटिहार सदर सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता एवं उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह की उपस्थिति में उत्पाद पुलिस ने जब्त शराब को नष्ट किया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्पाद पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई में 55 अभियोग में जब्त 1831 लीटर शराब नष्ट किया है. उन्होंने बताया कि जब्त शराब में 936.500 लीटर देसी शराब एवं 895.430 विदेशी शराब विनष्ट किया गया. इस मौके पर अन्य उत्पाद पुलिस पदाधिकारी व बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




