खेल मैदान को बचाने को लेकर एकजुट हुए जनप्रतिनिधी, डीएम को दिया आवेदन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 02 Feb 2026 7:34 PM

विज्ञापन

खेल मैदान को बचाने को लेकर एकजुट हुए जनप्रतिनिधी, डीएम को दिया आवेदन

विज्ञापन

फलका प्रखंड में प्रस्तावित मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के लिए चयनित स्थल को लेकर विवाद गहरा रहा है. मामले में स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने पूर्व से हो रहे खेल के मैदान पर मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण कार्य का सख्त विरोध करते हुए दो दर्जन से अधिक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन जिला पदाधिकारी कटिहार को सौंपा है. जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा है कि उक्त मैदान में दशकों से क्षेत्र के युवाओं व बच्चों के लिए एकमात्र सार्वजनिक खेल मैदान रहा है. यहां के स्थानीय युवा सेना व पुलिस बहाली के लिए इस मैदान में शारीरिक अभ्यास करते आ रहे हैं. बावजूद इसके मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. जबकि वर्तमान में प्रखंड कार्यालय परिसर में ही भवन निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है. पुराने कार्यालय के भूमि पर मॉडल भवन का निर्माण कराया जाना सुरक्षात्मक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अधिक सुलभ व तर्कसंगत जान पड़ता है. इसके अलावा सुरक्षा एवं सुगमता के मद्देनजर देखा जाए तो वर्तमान चयनित स्थल जो भविष्य में सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो सकता है. इसलिए पुराने परिसर में यह निर्माण कार्य होने से आमलोगों के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम है. क्योंकि पुराना परिसर मुख्य बाजार एवं आबादी की काफी निकट है. आवेदन में कहा है कि उक्त स्थल पर कार्यालय निर्माण होने की स्थिति में क्षेत्र के खेल प्रतिभाएं प्रभावित होंगे जो सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया जैसी नीतियों के विपरीत है. स्थानीय नागरिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जनहित को नजरअंदाज करते हुए खेल मैदान पर मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण किया गया तो क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. आवेदन में प्रशासन से जल्द से जल्द स्थल का पुनः निरीक्षण कर निर्माण कार्य को पुराने कार्यालय के भूमि पर स्थानांतरित करें. संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा परवीन, मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष गायत्री कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मुखिया अनीता गुप्ता, चंदन झा, प्रीति पटेल के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, अनुज मंडल,राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर्रहमान, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, समिति सदस्य लाखनदेव ठाकुर, पूनम देवी, मनोज मंडल, साइदा अख्तरी,कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष इबरार आलम, पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, राजद के इस्तियाक आलम व अन्य कई लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन