भैलागंज स्वास्थ केंद्र में चिकित्सक की पदस्थापना की मांग

Updated:
विज्ञापन

भैलागंज स्वास्थ केंद्र में चिकित्सक की पदस्थापना की मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत स्थित एपीएचसी भैलागंज में चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर सीएचओ मरीजों के स्वास्थ्य का जांच कर दवा दी जाती है. सीएचओ पल्लवी कुमारी ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश छोड़ कर प्रत्येक दिन यहां मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी जाती है. गुरुवार को 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गयी. स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने कहा की सीएचओ से लोगों को तत्काल राहत मिली है. विभाग से चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है. कहा, यहां स्वास्थ्य केंद्र जर्जर अवस्था के कारण बंद है. स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के चार माह बाद भी कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. संवेदक की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. यहां एक करोड़ 18 लाख, 91 हजार 709 की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन