एनएच-31 किनारे से मिला बोरा में बंद अज्ञात युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन

कुरसेला. थाना पुलिस ने बुधवार सुबह एनएच-31 किनारे देवीपुर के समीप बालू टीले के नीचे झाड़ी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. बोरा में बंद लाश मिलने की खबर से आसपास सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. स्थानीय लोगों से पुलिस ने शव का पहचान कराने का प्रयास किया. बावजूद समाचार प्रेषण तक शव का पहचान नहीं हो सकी थी. शव को देखने के बाद इनका उम्र 30 वर्ष के करीब आंका गया. मृत युवक का गला व बायां हाथ टूटा हुआ बताया गया. शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी देखा गया. पुलिस तलाशी में इनके पास से पहचान पता का कोई कागजात नहीं मिला. आशंका है कि युवक को कही और हत्या करने के बाद बोरा में बंद कर रात के अंधेरे में एनएच-31 किनारे झाड़ी में लाकर फेंक दिया होगा. टीले के आसपास का क्षेत्र सुनसान पड़ता है. जिसका लाभ उठा कर शव को झाड़ी के टीले के समीप फेंक दिया होगा. झाड़ी टीले के पास बालू पर वाहन के पहिया का निशान देखा गया. पुलिस मृतक के पहचान के साथ अहम बिंदुओं पर पड़ताल कार्य में जुटी थी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन