Bihar News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Dec 2024 11:47 AM
Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar News: कटिहार जिले के पुराना बाटा चौक स्थित मन्नत होटल में शुक्रवार की रात एक शिक्षक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. वे प्राथमिक विद्यालय कुम्हारी में तालिमी मरकज पढ़ाते थे. ऐसा बताया जा रहा है कई महीनों से उनको सैलरी नहीं मिली थी.
Bihar News: कटिहार जिले के पुराना बाटा चौक स्थित मन्नत होटल में शुक्रवार की रात एक शिक्षक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. यह घटना होटल के 102 नंबर कमरे की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव निवासी 32 वर्षीय मोतिउर रहमान के रूप में की गई है. युवक पेशे से शिक्षक थे. वे प्राथमिक विद्यालय कुम्हारी में तालिमी मरकज पढ़ाते थे.
ऐसा बताया जा रहा है कई महीनों से उनको सैलरी नहीं मिली थी. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई.
मैनेजर ने बताया घरेलू विवाद के कारण पहुंचा था होटल
होटल के मैनेजर मो. शफीक अहमद ने बताया मोतिउर शुक्रवार दोपहर में होटल में रहने आया था. शाम को कुछ लोग उससे मिलने पहुंचे थे, जो घरेलू विवाद के कारण नाराजगी में उसके घर छोड़कर होटल में आने की बात बता रहे थे. हालांकि, उनकी मृतक से मुलाकात नहीं हो पाई. रात में करीब 9 बजे जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो मोतिउर का शव पंखे से लटका पाया गया.
दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फंदे से लटका मिला शव
नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आटा चौक के समीप एक होटल में एक युवक ठहरा हुआ है लेकिन काफी देर से उसके होटल का कमरा बंद है. कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी रूम के अंदर से कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद मोहम्मद मुर्तजा की मौजूदगी में संबंधित कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद अंदर देखा गया कि युवक बिजली के पंखा से लगे फंदे पर लटका हुआ है. युवक की सांसे नहीं चल रही थी. फंदे पर से उतार कर लाश को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










