बाइक छिनतई के प्रयास में अपराधियों ने महिला को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के भदैया टोला गांव से तेलडीहा जाने के क्रम में चांदपुर बहियार के समीप अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

कुरसेला. थाना क्षेत्र के भदैया टोला गांव से तेलडीहा जाने के क्रम में सड़क पर चांदपुर बहियार के समीप शुक्रवार देर रात बाइक सवार दंपती महिला को गोली मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया. घायल महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद घायल महिला को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. गोली महिला के बांह में लगी है. जानकारी के अनुसार, घायल महिला नीलम देवी पति कार्तिक मंडल पूर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव का निवासी है. पीड़ित महिला ने बताया है कि वह अपने मौसी के घर भदैया टोला से पति के साथ तेलडीहा लौट रहे थे. चांदपुर बहियार के समीप बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने ओवरटेक कर आगे आकर उनके पति से बाइक छिनतई का प्रयास करने लगे. महिला के विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी. गोली महिला के बांह में जा लगी. गोली लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी कुरसेला के तरफ भाग निकले. घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताया गया है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार से बात करने पर कहा कि पीड़ित महिला इलाज में चली गयी है. उनका आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन