ePaper

Bihar Crime: बकरी चराने के विवाद में भतीजा ने चाचा की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated at : 12 Dec 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में घटना की जांच करती पुलिस

कटिहार में घटना की जांच करती पुलिस

Bihar Crime News: कटिहार में चाचा भतीजे के बीच बकरी चरने को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें चाचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: कटिहार जिले के आजमनगर थाना स्थित महेशपुर पंचायत के बाड़ीमतपुर कपतरखोकी गांव में गुरुवार को खेत में बकरी चरने के विवाद में भतीजा ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित भतीजा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार महेशपुर पंचायत के बाड़ीमतपुर कपतरखोकी गांव में खेत में बकरी चरने को लेकर चाचा-भतीजा के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

मामूली विवाद ले ली जान

मारपीट के दौरान चाचा मटरा विश्वास 50 वर्ष के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सहित जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये. घटना की सूचना पर महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह व बघौड़ा पंचायत के मुखिया ललन विश्वास भी पहुंचे हुए थे.

चाचा के खेत में बकरी का बच्चा जाने पर बांध कर रखा था

स्थानीय लोगों ने बताया कि भतीजा मोती लाल विश्वास ने बकरी पाल रखी है. बकरी का बच्चा मृतक चाचा मटरा विश्वास के खेत में चला गया. जिससे थोड़ा फसल को नुकसान कर दिया. इससे गुस्साये चाचा ने बकरी के बच्चे को बांध कर रख लिया. इस बीच मोती लाल विश्वास की पत्नी रेणु देवी बकरी बच्चे को छुड़ाने गयी तो चाचा मटरा विश्वास से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया. वह घर पर आकर अपने पति से पूरी घटना बतायी, इसके बाद मोती लाल विश्वास लाठी लेकर अपने चाचा से मारपीट करने पहुंच गया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान मटरा विश्वास के सर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

Also Read: Bihar में ACS एस सिद्धार्थ के फरमान से मचा हड़कंप, प्रदेश के शिक्षकों से वीडियो कॉल पर प्रतिदिन करेंगे बात

कहते हैं थानाध्यक्ष

आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें चाचा- भतीजे के बीच मार-पीट की घटना हुई. जिसमें चाचा मटरा विश्वास के सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हो गयी. आरोपित भतीजा मोती लाल विश्वास और उसकी पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कटिहार से राजकिशोर चौरसिया की रिपोर्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन