पीसीसी सड़क बनने के साथ आयी दारार, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 Feb 2026 7:36 PM

विज्ञापन

पीसीसी सड़क बनने के साथ आयी दारार, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उतरी लालगंज पंचायत के जोडंगा से काबिलपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत पीसीसी ढलाई सड़क कार्य के चौबीस घंटे में ही दरार आने पर वार्ड सदस्य सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताया है. साथ ही सड़क जांच की मांग की है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्य योजना चलाई जा रही है. संवेदक के द्वारा बिना कनीय अभियंता के उपस्थिति में घटिया किस्म के गिट्टी बालू सिमेंट डाल कर जैसे तैसे पीसीसी ढलाई सड़क कार्य को पूरा किया जा रहा है. जिससे संवेदक व कनीय अभियंता के मिलीभगत से चांदी कट रही है. वार्ड सदस्य लोगेन पासवान, समाजसेवी मोती परिहार, राम नारायण चौधरी, पंचानंद परिहार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत जोडंगा काबिलपुर मुख्य सड़क के मनोज साह के घर से सामुदायिक भवन तक बिना कनीय अभियंता के उपस्थिति में बिचौलिया के मिली भगत से घटिया किस्म के गिट्टी बालू, सिमेंट डाल कर तकरीबन 300 मीटर पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. जो पीसीसी ढलाई के सिर्फ चौबीस घंटे में ही दरार आ गई है. दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी कटिहार से पीसीसी ढलाई सड़क जांच कने की मांग की है. इस मौके पर जोडंगा गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन