बारसोई में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

बारसोई में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन

– 51 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़क – आवागमन व जल निकासी की समस्या होगी दूर बारसोई मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पोस्ट ऑफिस के बगल से अशोक साहा के घर होते हुए धार पुलिया तक पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का रविवार को बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने विधिवत शुभारंभ किया. 51 लाख 46 हजार 202 रुपये बताई गई है. विधायक संगीता देवी ने कहा कि सड़क व नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी. जल निकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा. उनका एकमात्र लक्ष्य 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र और बारसोई नगर पंचायत को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाना है. सागर साह, संजीव कुमार, हप्पू गुप्ता, कुंदन साह, रोहन कुमार, पिंटू साह, राजेश कुमार, छोटू रजक, पिंटू रजक, भट्टू रजक, माहिर रजा, सूरज प्रसाद, गोलू कुमार, कुणाल यादव, संतोष मालाकार, श्याम साह, गौतम साह, प्रशांत साह, चंदन साह, आनंद गुप्ता, आकाश रजक, राजकुमार रजक, राकेश गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन