शिक्षाविद सुबोध चंद्र झा के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन

शिक्षाविद सुबोध चंद्र झा के निधन पर शोक

विज्ञापन

समेली. प्रखंड के खैरा पंचायत के सलेमपुर गांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सुबोध चंद्र झा के निधन पर शोक व्यापत है. जानकारी अनुसार हिंदी व अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक जिन्होंने 25 जनवरी 1972 में बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय पोठिया के फाउंडर प्रधानाध्यापक के रूप में लगभग आठ वर्ष अवैतनिक प्रधानाध्यापक के रूप में शैक्षिक समाज बनाने में सेवा दिया. वर्ष 1979 में सरकारी मान्यता प्राप्त होने पर लगभग 17 वर्ष प्रधानाध्यापक पद पर रहे. एक जनवरी 1997 को उच्च विद्यालय सरसी से सेवानिवृत् हुए. 27 साल बाद सोलह दिसंबर को अंतिम सांस लिया. अपने पीछे तीन पुत्र गोपाल कुमार झा, अजीत कुमार झा, सुजीत कुमार झा, पुत्री चारुलता देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये. निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, राजद नेत्री बेबी कुमारी, संतोष कुमार पप्पू, शिक्षक मुकेश झा, सुनील शर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन