यूजी द्वितीय सेमेस्टर की सीआइए परीक्षा कल से

परीक्षा में शामिल होने के लिए द्वितीय सेमेस्टर का नामांकन रसीद व पंजीयन पत्र लाना अनिवार्य
कटिहार. केबी झा कॉलेज में यूजी द्वितीय सेमेस्टर जून 2024 की सीआइए परीक्षा मतगणना के दूसरे दिन बुधवार से होगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि सीआइए परीक्षा के लिए 20 विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में छह विषयों में भौतिकी, रसायन शास्त्र, बॉटनी, जुलॉजी, गणित व वाणिज्य को शामिल किया गया है. ग्रुप बी में तीन विषयों में राजनीतिक विज्ञान, एआईएच व भूगोल को शामिल किया गया है. ग्रुप सी में पांच विषयों में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है. जबकि ग्रुप डी में छह विषयों में इतिहास, उर्दू संस्कृत, मैथिली, समाजशास्त्र, बेंगाली विषय को शामिल किया गया है. सीआइए परीक्षा चार पालियों में एक-एक घंटे की होगी. प्रथम पाली सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे, दूसरी पाली बारह से एक बजे तक, तीसरी पाली दो बजे से तीन बजे व चौथी पाली साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए द्वितीय सेमेस्टर का नामांकन रसीद एवं पंजीयन पत्र छात्रों को लाना अनिवार्य होगा. जो छात्र- छात्राएं उक्त परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीआइए की परीक्षा शामिल नहीं होंगे वे यूजी द्वितीय सेमेस्टर जून 2024 की मुख्य परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पायेंगे. इसकी सारी जिम्मेवारी स्वयं छात्र-छात्राओं की होगी. पहले दिन पांच जून को प्रथम पाली साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक एमजेसी ग्रुप ए, दूसरी पाली में एसईसी ग्रुप ए, तीसरी पाली भीएसी ग्रुप ए और चौथी पाली साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक एईसी ग्रुप ए विषय की सीआइए परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि सीआइए चार पालियों में लगातार 11 जून तक संचालित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




