होली मिलन समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत की शानदार सांस्कृतिक झलक

होली मिलन समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत की शानदार सांस्कृतिक झलक
कटिहार शहर के नया टोला स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट सूरी भवन परिसर में शुक्रवार को सूरी समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया. समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे परिसर में उत्साह, रंग और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गयी. जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों के नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. कहा, सूरी समाज की आबादी देश और राज्य दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण है. यदि समाज एकजुट हो जाए तो वह राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा सकता है. वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपनी ताकत पहचानने और अधिक से अधिक जागरूक होकर विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया. सूरी समाज के लिए भवन निर्माण की आवश्यकता को लेकर भी आवाज उठाई गयी. अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया. मंच संचालन वार्ड पार्षद जिम्मी प्रकाश ने किया. पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, जिला अध्यक्ष रघुनंदन महासेठ, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद चौधरी, मनोज महतो, महेश मंडल, सूरज शाह, जिला महासचिव पंकज कुमार पूर्वे, जिला संगठन सचिव राजीव पूर्वे, जिला सचिव धीरेंद्र प्रसाद, संजय मंडल, मनोरंजन गांधी, अजय कुमार साह, कोषाध्यक्ष पंकज साह, जिमी प्रकाश, संजय महासेठ, अमित शाह, चंचल साह, अशोक मांझी के साथ समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




