शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन
शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती मनायी

शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती मनायी

विज्ञापन

कटिहार बहुजन समाज की महिलाओं के बीच शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनायी गयी. बहुजन चिंतक व समाजसेवी लक्ष्मीकांत प्रसाद ने कहा कि जन चेतना के लिए हसनगंज व डंडखोरा प्रखंड की ग्रामीण महिलाओं के बीच शहीद गौरी लंकेश की जयंती मनाई गयी. गौरी लंकेश भारत की बहादुर बेटी, एक निडर पत्रकार, संपादक और सामाजिक कार्यकर्ता थी. हम उनकी जयंती पर विभिन्न मंचों पर निडर पत्रकारिता और सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता को याद व सलाम करते हैं. स्थानीय उषा दीदी ने कहा कि वे एक निडर पत्रकार थी, जो सांप्रदायिक सद्भाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन लड़ती रही. वे बैंगलोर से अपनी साप्ताहिक पत्रिका गौरी लंकेश पत्रिके के माध्यम से दक्षिणपंथी राजनीति और सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर थी. 05 सितंबर 2017 को बेंगलुरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना गया. बहुजन समाज की महिलाओं का इतिहास देश के लिए कुर्बानी और बलिदान कह रहा है और ऐसे हमलों से हम लोग डरने वाले नहीं है. प्रियंका, नथनी देवी, पिंकी देवी, तारा देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, चिंती देवी, ललिता देवी, रसोमनीदेवी, हरा देवी, प्रीतम, साबिया देवी, आशा देवी, राजेश कुमार आदि लोग शामिल थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन