संकल्प व उत्साह के साथ मनाया मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

संकल्प व उत्साह के साथ मनाया मिलन समारोह

विज्ञापन

कटिहार बिहार स्टेट सेंट्रल एम्प्लॉइज यूनियन कटिहार इकाई की ओर से शनिवार को शहर के होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. न केवल रंगों की बौछार हुई. बल्कि कर्मचारी एकता और संगठन की मजबूती पर भी विशेष बल दिया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामबाबू मेहता, विजय सिंह, गोपाल चक्रवर्ती ने सभी कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया. क्षेत्रीय सचिव चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली का यह पावन अवसर हमें आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक नयी ऊर्जा के साथ सेवा भाव में जुटने की प्रेरणा देता है. कोषाध्यक्ष चंदन कुमार व उपाध्यक्ष धीरज कुमार की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत और होली के गीतों ने समां बांध दिया. यूनियन के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख-शांति की कामना की. पूरा परिसर ””होली है”” के जयकारों और सौहार्दपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा. शाखा प्रबंधक डीएस कॉलेज सुजीत कुमार ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाएं. सचिव चंदन कुमार ने संकेत दिया कि होली के बाद यूनियन अपनी विभिन्न विभागीय मांगों को लेकर एक बैठक भी आयोजित करेगी. अंत में कटिहार रीज़न के तरफ से कैलेंडर 2026 का वितरण और सहभोज का आयोजन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन