बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

विज्ञापन

कटिहार बिजली विभाग की लापरवाही से मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत की भखरीपुर गांव की खेत में बिजली तार की चपेट में आने से रविवार को एक गर्भवती गाय की मौत हो गयी. इस घटना में मवेशी पालक सोनी देवी को बीस हजार से अधिक की क्षति हुई. पीड़िता ने बताया कि उनकी गाय खेत में घास चर रही थी. तभी बिजली के तार के गिरने से गाय उसकी चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी तड़-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गयी. मामले को लेकर पीड़िता ने प्रशासन से घटना की जांच करते हुए मुआवजे की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन