कार ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर, घायल

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें ने दंपती को अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड के बथना ढलान के समीप कार ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार दंपती घायल हो गये हैं. बाइक पर दंपती के साथ एक मासूम बच्चा भी था. हालांकि इस घटना में मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया है. बताया गया कि पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के बलुआ गांव निवासी इकरामुल हक अपनी पत्नी आरिफा खातून व एक मासूम बच्चे के साथ कटिहार से अपना घर बलुआ लौट रहा था. इस दौरान बथना ढलान के समीप एक कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. इकरामुल हक ने बताया कि कटिहार से मैं अपना घर बलुआ गांव जा रहा था. तभी बथना गांव के समीप कार महानंदा बंद पर चढ़ रहा था. चढ़ते ही मेरे बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया. उन्होंने बताया कि बाइक से मैं एवं मेरी पत्नी आरिफा खातून व मेरे छोटे मासूम बच्चे बाइक में सवार थे. कार से ठोकर लगते ही हम गिर गये. इस दौरान कार चालक वहां से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि सूचना पर मेरे परिजन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद पहुंचे हैं. इस घटना में मेरी पत्नी आरिफा खातून गंभीर रूप से घायल हो गये है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन