भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर कैम्पू मंडल का मनोनयन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 06 Feb 2026 7:00 PM

विज्ञापन

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर कैम्पू मंडल का मनोनयन

विज्ञापन

कुरसेला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय के निर्देश पर संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनयन कर दल का विस्तार किया है. संगठन विस्तार में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर कैम्पू मंडल का मनोनयन किया. उपध्यक्ष पद पर कैम्पू मंडल के मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष प्रकट कर खुशी का इजहार किया है. कार्यकर्ताओं ने मनोनयन के लिये प्रदेश जिला अध्यक्षों का आभार प्रकट किया. कार्यकर्ताओ ने कहा उनके भाजुमो उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन से दल के संगठन को मजबूती और विस्तार मिलेगा. अयोध्यागंज बाजार निवासी शुभम चौरसिया को कार्यसमिति सदस्य पद पर मनोनयन किया है. जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष पद पर केम्पू मंडल व शुभम चौरसिया के कार्यसमिति सदस्य के मनोनयन पर भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. बधाई देने वालो में भाजपा नेता दिनेश्वर मंडल, राघवेन्द्र प्रताप, पवन कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी, गौतम महतो, मृत्युंजय सिंह, प्रमोद साह, मिलन कुमार मंडल, गुलशन शर्मा, पिंटू राय, विशम्भर कुमार मंडल, सुदेश कुमार मंडल, बाबूलाल शर्मा, कुन्दन पासवान, सन्नी जायसवाल, मनीष ठाकुर, मुकेश ठाकुर, उमेश मंडल, सौरभ सिंह, टिंकू सिंह, रौशन भारद्वाज, अनिल मंडल आदि शामिल है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन