ePaper

Katihar news : केबी झा कॉलेज में आज होगा पुस्तक लोकार्पण समारोह

Updated at : 10 Dec 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

पुस्तक अतीत की धूप-छांव का होगा लोकार्पण, तैयारी पूरी

विज्ञापन

कटिहार. शब्दार्थ सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद कटिहार व केबी झा कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा बुधवार को पुस्तक लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. केबी झा कॉलेज के हिंदी विभाग के डॉ जितेश कुमार ने बताया कि पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन ग्यारह से बारह बजे तक होना है. डॉ नृपेंद्र कुमार गुप्ता की पुस्तक अतीत की धूप-छांव का लोकार्पण किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, मुख्य अतिथि बीस सूत्री बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ललन मंडल, लोकार्पण कर्ता जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कटिहार नरेश झा, विशिष्ट अतिथि केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरेंद्र कुमार सिंह, डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गाजी शारिक अहमद, समाजसेवी पंकज तमाखुवाला, ललित अग्रवाल विषय प्रवेश डॉ जितेश कुमार रहेंगे. वक्ता के रूप में एलएनएमयू दरभंगा के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार ओझा, पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग पीयू डॉ कामेश्वर पंकज कुमार, पीयू के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज पराशर रहेंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग पीयू सुरेंद्र नारायण यादव अध्यक्षता करेंगे. स्वागताध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, परिकल्पना अनिल कुमार पंकज, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष शाहीद इकाबल मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन