एनएच 31 कबीर मठ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले है दोनों युवक
कुरसेला. एनएच 31 के कुरसेला कोसी पुल कबीर मठ के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. पीएचसी में उपचार बाद घायल युवक को सघन चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है. मृत युवक मिथुन कुमार यादव (28) पिता राजेंद्र यादव भागलपुर जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम का निवासी था. दुर्घटना में घायल युवक विकास कुमार (22) पिता प्रकाश कुमार मंडल भागलपुर जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र का निवासी है. मृतक और घायल आपस में दोस्त था. जानकारी अनुसार पूर्णिया जिला के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमड़ा गांव बहन के घर से मिथुन दोस्त के साथ बाइक से लक्ष्मीपुर घर लौट रहा था. नेशनल हाइवे 31 पर कबीर मठ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना में मिथुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि गम्भीर रूप से घायल युवक को अचेता अवस्था में पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. पुलिस प्रयास के बाद मृत व घायल युवक का नाम पता ज्ञात हो पाया. मृत युवक का शव पुलिस ने थाना लाया. मृतक व घायल के परिजनों को पुलिस ने फोन से घटना की जानकारी दी. थाना पहुंचे मृतक के परिजनों के क्रदन रुदन से माहौल गमगीन हो गया. बताया गया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल कटिहार भेजने के प्रक्रिया में जुटी थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए