मानसून के मौसम में शिशु की बेहतर देखभाल जरूरी : डॉ शम्भूनाथ

मानसून के मौसम में शिशु की बेहतर देखभाल जरूरी : डॉ शम्भूनाथ
कटिहार. इन दिनों मॉनसून की वजह से कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज गर्मी व धूप से लोग परेशान रहते है. ऐसे मौसम में नवजात शिशु की बेहतर देखभाल जरूरी है. शहर के अनाथालय रोड स्थित बच्चा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुमार शंभूनाथ ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि बदलते मौसम के समय बच्चों की देखभाल भी उसी हिसाब से करनी चाहिए. पर ज्यादातर गार्जियन नवजात शिशु व बच्चों पर विशेष ध्यान नहीं देते है. उन्होंने कहा है कि मानसून में शिशु की साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान नहीं रखा जाता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि बारिश के मौसम में शिशु को नहलाना सही नहीं है. लेकिन यह गलत है. नहलाने से पहले इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शिशु की उम्र क्या है. अगर शिशु अभी हाल में ही जन्म लिया है. तब आप उसे हफ्ते में दो से तीन दिन में स्नान करा सकते है. जब शिशु थोड़ा बड़ा हो जाय. तब उसे अच्छे से मालिश कर के स्नान कराना चाहिए. लेकिन शिशु को खुले में स्नान न करायें. बल्कि कमरे के तापमान के अनुकूल जगह पर स्नान करायें. शिशु को सुलाते समय उसे मछरदानी का उपयोग करनी चाहिए. मानसून में शिशु के कपड़ों का भी खास ख्याल रखा जाना चाहिए. इस मौसम में कभी गर्मी तो कभी ठंड लगती है. इसलिए वैसे कपड़े पहनाएं. जिससे कि वह सहज व आरामदायक महसूस करें. साथ ही पूरे शरीर को ढंक कर रखें. ताकि कोई मच्छर या कीड़ा से बचाया जा सके. शिशु को सूती कपड़ा पहनाना चाहिए. ऐसे मौसम में शिशु व बच्चों के खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. घर में तैयार किया हुआ ताजा व गरम फूड बच्चे को दें. इस तरह के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. कई तरह की बीमारी भी ऐसे मौसम में हो जाता है. अगर किसी तरह का असामान्य स्थिति बच्चों या शिशु में नजर आए तो तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए. जिससे समय रहते बच्चे का बेहतर उपचार हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




