भ्रष्टाचार के आरोप में बारसोई की तत्कालीन सीडीपीओ अनिता कुमारी निलंबित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 6:41 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में बारसोई की तत्कालीन सीडीपीओ अनिता कुमारी निलंबित
प्रतिनिधि, कटिहार बारसोई की तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व संप्रति बनमंखी, पूर्णिया (प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया) अनिता कुमारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. समाज कल्याण विभाग से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विभाग के अपर सचिव नवीन कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीएम, कटिहार के पत्रांक-393/सी दिनांक 05-02-2024 से प्राप्त पत्र एवं पत्र के साथ संलग्न ऑडियों क्लिप में 3000 रुपया प्रति केन्द्रवार वसूली में लेनदेन की वार्ता होने, संयुक्त जांच दल के समक्ष ऑडियो क्लिप में रक्षित आवाज को अपनी आवाज होने की स्वीकारोक्ति किये जाने, ऑडियो क्लिप की वार्ता को ऑफिसियल बात बताये जाने, महिला पर्यवेक्षिका द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार को दिये गये लिखित बयान में सभी महिला पर्यवेक्षिका को प्रत्येक केन्द्र से वाउचर की राशि की वसूली करने के लिए बोले जाने का उल्लेख होने, गंभीर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, निजी स्वार्थवश पद का दुरुपयोग करने आदि का आरोप प्रतिवेदित किया गया है. इसके अतिरिक्त इनके विरूद्ध जिला पदाधिकारी, कटिहार के माध्यम से प्राप्त आरोप पत्र में भी पूरक पोषाहार कार्यक्रम में घोर अनियमितता, राशि की वसूली, फर्जीबाड़ा एवं जालसाजी करने, आंगनबाड़ी विकास समिति के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर करने, एक ही विपत्र दो बार पारित करने, टीएचआर वितरण का निरीक्षण नहीं करने, लाभार्थियों की संख्या का सत्यापन किये बिना आंगनबाडी केन्द्रों को मनमानी राशि उपलब्ध कराने, स्थायी दलालों के माध्यम से पोषाहार का भाउचर इक्कठा करने एवं उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अनुमोदन हेतु जबरन दवाब देने, राशि का विचलन कर जनवरी एवं फरवरी 2022 की तुलना में मार्च एवं अप्रैल में लगभग डेढ़ गुणा अधिक राशि बिना किसी उचित कारण के देने जिसके कारण परियोजना में पोषाहार का वितरण नहीं हो सकने, रिश्वत के रूप में अवैध राशि की मांग करने, वित्तीय मामलों में खाली चेक पर हस्ताक्षर करने, वित्तीय मामलों में लापरवाह एवं उदासीन रहने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने आदि जैसे आरोप प्रतिवेदित है. संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई ————————————————– अधिसूचना में निष्कर्ष के रूप में कहा है कि उनके विरूद्ध घोर अवचार या घुसखोरी एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता के प्रथम द्रष्टया पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध है. अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अनिता कुमारी तत्कालीन सीडीडीपीओ बारसोयी, कटिहार सम्प्रति बनमंखी, पूर्णिया (प्रभारी डीपीओ, पूर्णिया) को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. इसी परिप्रेक्ष्य में तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार सम्प्रति बनमंखी, पूर्णिया (प्रभारी डीपीओ, पूर्णिया) अनिता को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम – 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










