महिला आईटीआई में स्वरोजगार को ले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 Feb 2026 7:22 PM
महिला आईटीआई में स्वरोजगार को ले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कटिहार हृदयगंज स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को एमएसएम ई विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर व समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ. उदघाटन संयुक्त रूप से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप-प्राचार्य भारत भूषण चौधरी, अम्बुरी शलेमु राजुलू (आईईडीएस) सहायक निदेशक ग्रेड -I, एमएसएमई विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर, समाज रचना केंद के संजय कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह ने किया. उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अम्बुरी शालेमु राजुलू (आईईडीएस) ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना है.. उपस्थित 75 प्रतिभागी के बीच उद्यमिता, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंहने अपने संबोधन में कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारे समाज के लिए वरदान है. युवाओं के लिए नौकरी के अवसर कम है. ऐसे में जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए स्वरोजगार अपनाकर उद्यम एकमात्र सहारा हो सकता है. कार्यक्रम के आयोजन में अनु कुमारी, रूपेश चंद्रा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










