मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार

मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बैरगाछी गांव में एक कलयुगी पुत्र को पुलिस ने अपने ही पिता को मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया की गणेशलाल सोरेन पिता हेना मरांडी साकिन बलुआ संथाली को अपने ही पिता के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पिता हेना मरांडी ने आवेदन दिया कि उनके पुत्र द्वारा उनको मारपीट कर जख्मी कर दिया है. पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए उक्त आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध थाना कांड संख्या 46/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन