अल करीम विवि की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अल करीम विवि की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार पूर्व राज्यसभा सांसद सह अल करीम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अहमद अशफाक करीम की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. शनिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित इस इफ्तार दावत में सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जिनमें सभी समुदायों के लोग, अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिजन भी मौजूद रहे. इफ्तार से पूर्व पूरे परिसर में आत्मीय वातावरण बना रहा. रोजेदारों के साथ-साथ गैर-मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. एक साथ बैठकर इफ्तार किया. कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था, स्वच्छता व अतिथियों के सत्कार पर विशेष ध्यान दिया गया. जिससे सभी आगंतुकों ने स्वयं को सम्मानित महसूस किया. मौके पर संबोधित करते हुए डॉ अहमद अशफाक करीम ने कहा कि रमजान का पाक महीना हमें सब्र, त्याग, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है. इफ्तार केवल रोजा खोलने का समय नहीं, बल्कि यह दिलों को जोड़ने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि देश की खूबसूरती उसकी विविधता में है और जब अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग एक साथ बैठते हैं. तभी सच्चा सामाजिक एकता का भाव प्रकट होता है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा और सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने की अपील की तथा कहा कि अल करीम विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल चिकित्सा शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व मानवीय मूल्यों को पहुंचाना भी है. इफ्तार पार्टी के समापन पर सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की. मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन