अग्निवीर भर्ती रैली: सातवें दिन 12 जिले के युवाओं ने अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व एसकेटी पद के लिए लगायी दौड़

Updated:
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली: सातवें दिन 12 जिले के युवाओं ने अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व एसकेटी पद के लिए लगायी दौड़

विज्ञापन

कटिहार शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के सातवें दिन रविवार को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व एसकेटी पद के लिए कटिहार एआरओ अंर्तगत 12 जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कटिहार एआरओ अंतर्गत 12 जिला यथा कटिहार, अररिया, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा व किशनगंज, बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए चयनित किया गया. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. जिसके चलते सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. रविवार को अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. सोमवार से 11 फरवरी तक रिजर्व रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन