होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

विज्ञापन

बारसोई होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बारसोई नगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने किया. फ्लैग मार्च अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकलकर मुख्य बाजार सहित नगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल ने आमलोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा, बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार, रणधीर कुमार शर्मा, बिंदेश्वरी मंडल एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. होली पर किया गया फ्लैग मार्च कुरसेला होली त्यौहार की पूर्व संध्या पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च कर क्षेत्र के जनमानस के बीच शांति सुरक्षा का संदेश दिया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारम्भ होकर नया चौक कुरसेला अयोध्यागंज बाजार से गुजरते हुए ग्रामीण इलाके में पहुंचा. फ्लैग मार्च से आमजनों में शांति सुरक्षा का भरोसा बढ़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन