गणतंत्र दिवस को लेकर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

विज्ञापन

कटिहार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले के सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ा दी गई है. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से चिन्हित चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है.इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन